नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। परी चौक स्थित अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में किराये के मकान में रहने वाले इलेक्ट्रीशियन ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की। इलेक्ट्रीशियन के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके दो जीजा और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के ऐदलपुर धीमरी गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह की शादी करीब 11 महीने पहले नरसेना गांव निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पुष्पेंद्र एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन था। परिजनों का आरोप है कि पुष्पेंद्र की पत्नी के उसके जीजा से अवैध संबंध हैं। इसके चलते पुष्पेंद्र को उसकी पत्नी, जीजा और भाई सभी मिलकर परेशान कर रहे थ...