वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत संघर्ष समिति की ओर से पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को कई बिजली कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन के साथ एक जनवरी से शुरू होने वाले आंदोलन की तैयारी के लिए व्यापक जनसंपर्क किया गया। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण के लिए लाये गए इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 एवं श्रम संहिता के विरोध में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने फरवरी आम हड़ताल करने का निर्णय लिया है। निजीकरण से किसी की नौकरी नहीं बचेगी। प्रदर्शन करने वालों में अंकुर पाण्डेय, राजेश सिंह, संदीप कुमार, हेमन्त श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, धनपाल सिंह, मनोज यादव,मनोज जायसवाल, उमेश यादव, योगेंद्र कुमार, एसके सरोज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.