श्रावस्ती, मार्च 19 -- जमुनहा, संवाददाता। देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी व बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से एक को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा गांव निवासी पुजारी लाल वर्मा (52) पुत्र जगपती इसी थाना क्षेत्र के बनगई चौराहे पर टेंट हाउस की दुकान चलाता है। देर शाम को वह दुकान बंद कर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर घर निकले थे। इस दौरान ग्राम पंचायत फत्तेहपुर बनगई के मजरा मनोतरी गांव निवासी सादिक अली (18) पुत्र सईद अली व अरशद खान (22) पुत्र निसार अहमद एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। बनगई चौराहे पर पहुंचते ही पुजारी की स्कूटी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पुजारी लाल वर्मा व सादिक अली दोनों गंभीररूप से घायल हो गए जबकि अरशद बाल बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.