लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ की देखरेख में आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग का मंगलवार को अन्तिम लीग मैच खेला गया। इस मुकाबले में इलेक्ट्रिक वॉरियर्स ने ट्रैक्शन टाइगर्स को सात विकेट से पराजित किया। ट्रैक्शन टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जितेंद्र ने 21 रन और जगन्नाथ मिश्रा ने 18 रन बनाये। इलेक्ट्रिक वॉरियर्स के विपिन वर्मा ने तीन, संतोष कुमार, शंशाक और मिथलेश शाह ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में इलेक्ट्रिक वॉरियर्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 147 रन बनाये और जीत हासिल की। प्रेम पासवान ने 33 और संतोष कुमार ने 42 रन बनाये। ट्रैक्शन टाइगर्स के हरिनाम यादव, राजू लाल मीना और संदीप कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...