नई दिल्ली, फरवरी 23 -- इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech Ltd) के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। इस उछाल के पीछे की वजह 1085 इलेक्ट्रक बसों का ऑर्डर है। जिसकी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है। बता दें, शेयरों को Olectra Greentech Limited ने आज 23 फरवरी को इस वर्क ऑर्डर की जानकारी दी है। यह भी पढ़ें- 50 रुपये से कम की कीमत वाले शेयर की खरीदने की मची है लूट, 19% की तेजी1800 करोड़ रुपये का मिला है काम स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड ने बताया है कि उनसे जुड़ी कंपनी Evey Trans Private Limited को दो वर्क ऑर्डर तेलंगाना राज्य सरकार से मिला है। जिसमें 1085 इलेक्ट्रिक बस के सप्लाई, ऑपरेशंस और मेंटनेंस का काम शामिल है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को 1025, 12 म...