देहरादून, जनवरी 21 -- ऋषिकेश। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के विरोध में उत्तराखंड ऑटो विक्रम महासंघ मुखर हो गया है। महासंघ के सदस्यों ने बैठक कर कहा कि शीघ्र ही बसों के संचालन का यह निर्णय वापस नहीं होने पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर में विरोध दर्ज कराने के लिए 24 जनवरी को रैली निकाली जाएगी। अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि जब तक निर्णय वापस नहीं होगा। तब तक सवारी वाहनों को निगम कार्यालय में ही खड़ा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...