नई दिल्ली, फरवरी 14 -- साल 2026 की शुरुआत इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। बता दें कि जनवरी 2026 में दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर करीब 3 पर्सेंट घटकर लगभग 12 लाख यूनिट रह गई। इसमें बैटरी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों गाड़ियां शामिल हैं। यह जानकारी कंसल्टेंसी फर्म बेंचमार्क मिनरल इंटेलिजेंस के आंकड़ों और रायटर्स की रिपोर्ट से सामने आई है। EV बिक्री में यह गिरावट खासतौर पर चीन और नॉर्थ अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में कमजोर मांग की वजह से देखने को मिली है। बता दें कि यहां नीतियों में बदलाव और सब्सिडी कम होने का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ा है।क्या है डिमांड घटने की वजह दरअसल, कई बड़े EV बाजारों में सरकारें अब पहले जैसी रियायतें नहीं दे रही हैं। चीन और यूरोपीय यूनियन दोनों ने ही कुछ ऐसे ...