नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केशवपुरम इलाके में गुरुवार रात इलेक्ट्रिक कम्बल में सो रहे कारोबारी 45 वर्षीय आरपी शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। त्रिनगर निवासी शर्मा मिनरल वाटर कारोबार से जुड़े थे और घाटे की वजह से नशे के आदी थे। परिवार में उनकी 19 वर्षीय बेटी, 15 वर्षीय बेटा और माता-पिता हैं। छोटे भाई पंकज ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात शर्मा घर आए और शराब पी। इसके बाद इलेक्ट्रिक कम्बल को ऑन कर उसमें सो गए। तार में कटाव होने की वजह से उन्हें करंट लग गया। जब मां घर पहुंचीं, तो शर्मा कंबल में अचेत पाए गए। तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि की और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एवं क्राइम टीम से मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.