नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। जिले में इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। परिवहन विभाग के अनुसार इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या 11445 हो गई। वहीं, सीएनजी ऑटो 17892 हैं। अधिकारियों के अनुसार परमिट की बाध्यता नहीं होने के कारण इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या बढ़ रही है। यह ऑटो किसी भी रूट पर चल सकते हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक होने के कारण इन ऑटो को सीएनजी कतार में नहीं लगना पड़ता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...