कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात। डेरापुर कस्बे में मुंगीसापुर रोड किनारे स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में शुक्रवार भोर पहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठने पर जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। डेरापुर निवासी दिनेश कुमार कस्बे में मुंगीसापुर रोड पर रहने वाले राम कुमार की एक दुकान किराए पर लेकर उसमें इलेक्ट्रानिक्स का कारोबार किए हैं। गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए था। शुक्रवार भोर पहर उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। लपटें उठने पर हुई जानकारी से वहां अफरा तफरी मच गई। वहां रहने वाले ब्रजभान ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। इसके बाद वहां पहुंचे दिनेश कुमार ने पुलिस व दमकल को सूचना देन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.