मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट के तत्वावधान में अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रुचि अग्रवाल के संयोजन में सदस्यों ने 12 यूनिट रक्तदान किया। सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की मिसाल पेश की। अध्यक्ष ने बताया कि जरूरतमंदों को सुगमता से रक्त उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष दूसरा शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल, सचिव वीणा खंडेलवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महेश केसरवानी, मो. अजहर,आनंद गुप्ता, हरि नारायण सिंह, निधि सिंह, अर्पिता सिंह, सूरज सिंह, संदीप अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शरद श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...