चंदौली, फरवरी 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बनरसिया माइनर से एक 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पशु तस्करी का आरोप है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। आगे की कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी प्रयागराज जिले का निवासी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें के निर्देश पर पुलिस टीम मंगलवार की देर शाम चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी वक्त मुखबिर से सूचना मिली कि बनरसिया माइनर के पास 25 हजार का इनामिया बदमाश छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव मौजूद है। वह बिहार की ओर जाने की फिराक में है। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ बनरसिया माइनर के समीप घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध इलिया थाने में पशु तस्करी सहित विभिन्न मामलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.