नोएडा, जनवरी 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी ससुर सतवीर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इससे पहले हाईकोर्ट ने आरोपी जेठ रोहित की जमानत अर्जी मंजूर की थी। सिरसा गांव में 21 अगस्त को विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस इस केस में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने सबसे पहले आरोपी रोहित, फिर ससुर सतवीर की जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी लगाई थी। सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि इलाहाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.