प्रयागराज, फरवरी 20 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से परास्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि घोषित कर दी गई है। पीजी सत्र 2025-26 के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर तथा प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम, तृतीय, पंचम व सप्तम सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राएं संवीक्षा (स्क्रुटनी) के लिए 20 फरवरी से 20 मार्च तक परीक्षा विभाग (एफसीआई भवन) में संबंधित पटल पर आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, पीजी सत्र 2024-25 के द्वितीय सेमेस्टर तथा प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राएं द्वितीय परीक्षा के लिए 20 फरवरी से 25 मार्च तक निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन संबंधित विभाग में जमा कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.