प्रयागराज, नवम्बर 25 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चारों विद्यार्थियों का निलंबन मंगलवार देर रात वापस ले लिया गया। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा छात्रों का धरना-प्रदर्शन और मंगलवार शाम शुरू हुआ अनशन समाप्त हो गया। दिशा छात्र संगठन के नेतृत्व में सोमवार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ यह आंदोलन रातभर और पूरे मंगलवार शाम तक जारी रहा। कई दौर की वार्ताओं के बावजूद समाधान नहीं निकल पा रहा था, लेकिन देर रात विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए निलंबन वापस लेने का निर्णय किया। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने चारों विद्यार्थियों संजय, सौम्या, निधि और चंद्रप्रकाश का निलंबन समाप्त कर दिया है। छात्रों की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों, जैसे पानी की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.