प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संबद्ध कॉलेजों में विधि (एलएलबी चौथा, छठवां और एलएलएम छठवां सेमेस्टर) की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होगी। गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एलएलएम की परीक्षा एक मई तक, जबकि एलएलबी की 17 मई तक प्रस्तावित है। वहीं, एमए-एमएससी हेल्थ एंड कम्युनिटी साइंस द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो मई से 13 मई के मध्य होगी। एमए-एमएससी टेक्स टाइल्स चतुर्थ सेमेस्टर एक से 13 मई के मध्य आयोजित की जाएगी। एमएससी बायोकेमेस्ट्री पांच से 14 मई तक होगी। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा छह से 15 मई तक चलेगी। एमटेक अर्थ सिस्टम साइंस द्वितीय सेमेस्टर की 9 से 15 मई के मध्य और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.