उरई, फरवरी 22 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ओएचई लाइन का विंडो निरीक्षण करने निकले उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर (पीसीईई )यतेंद्र कुमार ने उरई में सीबीआई छापेमारी की जानकारी ली। विभागीय अफसरों को केबिन में बुलाकर न सिर्फ नाराजगी जाहिर की, बल्कि यह सब अचानक कैसे हो गया, इस बारे में भी पूछा। अफसरों को पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। रविवार को उस समय झांसी कानपुर रेलमार्ग पर हड़कंप सा मच गया और उरई स्टेशन के अफसर हरकत में आ गए, जब उन्हें प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के गुजरने की खबर लगी। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में स्पेशल सैलून से विंडो निरीक्षण पर निकले अफसर ने झांसी कानपुर रेल खंड पर ओएचई लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जगहों पर ओएचई लाइन से जुड़ी जानकारी ली। जहां कमी नजर आई, उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.