देहरादून, जनवरी 19 -- ज्योतिर्मठ। शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानन्द के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रविवार को माघ मेला स्नान में जाते समय की गई अभद्रता पर पूरे ज्योतिषपीठ में उनके भक्तों व समर्थकों में आक्रोष है गुस्साये लोगों ने जोशीमठ श्रीराम चौराहे में यूपी सरकार का पुतला जलाकर जम कर नारेबाजी करते हुए शंकराचार्य से माफी मांगने की मांग की। कहा कि यदि यूपी सरकार इस दिशा में कठोर कार्यवाही नहीं करती है तो जोशीमठ की जनता को उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। कहा कि सनातन धर्म व संतों का अपमान बर्दास्त नहीं किया जयेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...