नई दिल्ली, फरवरी 2 -- बिहार के सभी अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारियों ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के एक फैसले के खिलाफ हड़ताल कर दिया है। राज्य के सभी अंचलों में काम काज ठप हो गया है क्योंकि राजस्व सेवा संघ के बैनर तले अधिकारी पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर राजस्व विभाग सख्त हो गया है। विभाग के प्रधान सचिव ने सभी अधिकारियों को गाड़ी, डोंगल और अभिलेख कक्ष की चाभी वापस करने का फरमान जारी कर दिया है। इसके साथ साथ अंचलों के वरीयतम राजस्व कर्मचारी को प्रभारी अंचलाधिकारी का जिम्मा सौंप दिया है। विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी उनके हड़ताल पर कड़ा ऐक्शन का ऐलान कर दिया है। विभाग को दुरुस्त करने और समस्याओं के त्वरित समाधान करने के लिए अनुमंडलीय राजस्व पदाधिकारी पद सृजन पर सरकार विचार कर रही है। भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में इस दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.