सीतापुर, जनवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के मामले में झोलाछाप के खिलाफ चार माह बाद मुकदमा दर्ज कराया है। मछरेहटा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मछरेहटा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कमलेश ने मुकदमा दर्ज कराया कि बीते सात सितंबर को मछरेहटा के उपरहितापुर निवासी नवीन कुमार (18)जलालापुर मार्ग स्थित अवैध रूप से चल रही क्लीनिक पर निघुवामऊ निवासी मुन्नापाल से इलाज करवा रहे थे। जांच में सामने आया कि गलत इलाज के कारण नवीन की हालत और बिगड़ गई। हाहत बिगड़ने पर मुन्नाल ने नवीन को जिला अस्पताल भेज दिया था। रास्ते में नवीन ने दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी मछरेहटा के मुताबिक बुधवार को मिली तहरीर पर मुन्नासपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...