लखीसराय, नवम्बर 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में 0 से 28 दिन उम्र तक के बीमार नवजात शिशु के बेहतर इलाज के लिए एसएनसीयू यूनिट का स्थापना के बाद एक माह से 17 वर्ष तक उम्र के बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगभग तीन वर्ष की मशक्कत के बाद सदर अस्पताल में ही पीकू वार्ड का निर्माण किया गया। लगभग दो करोड़ 39 लाख की लागत से तैयार पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट यानि पीकू वार्ड का उद्घाटन पूरे ताम-झाम के साथ लगभग 10 महीना पूर्व छह फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में लगभग 400 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न योजना के शिलान्यास व उद्घाटन के साथ किया था। हालांकि विभागीय उदासीनता के कारण जिले के पीड़ित मरीज को इसका लाभ 10 महीना बाद भी मिलना सुनिश्चित नहीं हो पाया है। गंभीर रूप से बीमार 17 वर्ष तक के बच्चों का होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.