रामपुर, दिसम्बर 3 -- कोतवाली के पास मंगलवार दोपहर को भीतरगांव के रहने वाले शेर सिंह के पांच वर्षीय बेटे उमंग को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर और पैर में चोटें आई। इसके बाद बाइक सवार युवक इलाज के लिए पचास रुपये देकर भाग गया, जिसके बाद बालक की दादी सोमवती मरहम पट्टी के लिए कोतवाली के आस पास भटकती। --- बाइक की टक्कर से मासूम जख्मी शाहबाद। गांव जयतोली निवासी दिलशाद की तीन वर्षीय बेटी इनाया घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वाहन से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया। मां उसे सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उपचार कर घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...