बगहा, जनवरी 29 -- गंडक पार के चार प्रखंडों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नदारद है। यहां लोग प्राथमिक उपचार के लिए भी नीम हकीमों पर निर्भर रहने को विवश हैं। भितहा, पिपरासी, मधुबनी व ठकराहा में कहने के लिए पीएचसी व सीएचसी हैं। लेकिन यहां रेफर करने के अलावा कोई काम नहीं होते हैं। गंभीर मरीजों को रेफर करने पर 50 से 80 किमी बगहा अनुमंडल अस्पताल व जीएमसीएच के लिए सौ से अधिक किमी के चक्कर लोगों को लगाने पड़ रहे हैं। यहां के अधिकांश लोग इलाज के लिए यूपी पर निर्भर हैं। इन प्रखंडों की कई पंचायतों को सीएचसी व पीएचसी में भी पहुंचने के लिए 10-20 किमी तक का चक्कर लगाना पड़ता है। भितहा प्रखड के भुईधरवा, शेखपटी, मलाही टोला, चनदरपुर, उलटहवा,हिरासोती,और हिरासोती दक्षिण टोला सहित ठकराहा, मधुबनी व पिपरासी प्रखंड के लोगों का कहना है कि पंचायतों में स्वास्थ्य उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.