लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवादादाता। बेटे की गंभीर बीमारी के लिए इलाज को एटीएम से रुपये निकालने गए रिटायर्ड सैन्यकर्मी के खाते से करीब 50 हजार की टप्पेबाजी हो गई। शातिरों ने बुजुर्ग से एटीएम कार्ड बदलकर उनकी दो माह की पेंशन निकाल ली। जानकारी होने पर पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तेलीबाग सेक्टर-पांच निवासी इकरामुल हक रिटायर्ड सैन्यकर्मी है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर के पास एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए थे। कार्ड लगाने और पिन नंबर डालने के बाद भी मशीन से रुपये नहीं निकल रहे थे। आरोप है कि बूथ के अंदर पहले से दो युवक मौजूद थे। उन लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके एटीएम से रुपये निकाल देंगे। एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड लेकर पिन नंबर पूछकर डाल दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दू...