लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- पीलीभीत से ट्रेन से लखनऊ इलाज के लिए जा रही 42 वर्षीय महिला आशा देवी की यात्रा के दौरान ही मौत हो गई। मृतका आशा देवी पत्नी घनश्याम निवासी पिपरिया संतोष थाना माधवटांडा पीलीभीत बताई जा रही है। बताया जाता है कि महिला का इलाज लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था और वह पुनः उपचार के लिए जा रही थी। ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गोला रेलवे स्टेशन पर उतारकर एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...