गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। न्यू कॉलोनी इलाके में एक डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान महिला मरीज के साथ गलत हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत न्यू कॉलोनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 फरवरी 2026 को अपने दांत के इलाज के लिए न्यू कॉलोनी स्थित डेंटल क्लिनिक गई थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की नीयत सही नहीं थी और उसने मर्यादाओं का उल्लंघन किया। घटना के अगले दिन 16 फरवरी को पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.