जबलपुर, दिसम्बर 16 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले धर्मांतरण को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि हिंदू संगठनों का हंगामा मचाया है ,हिंदू संगठनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर दूसरे धर्म की खासियत बता कर उनका ब्रेनवॉश कर हिंदुओं को ईसाई बनाने का काम हो रहा था। उन्हें बाइबल पढ़ाई जा रही थी। हिंदूवादी संगठन ने एक घर पर छापा मारा तो पाया कि घर में प्रार्थना सभा चल रही थी,और कुछ लोग धर्मांतरण करवा रहे थे। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची ओर मौजूद लोगों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने धारा 151 में एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जबलपुर जिले के कुंडेश्वर तहसील में चंगाई सभा के माध्यम से हिंदू धर्मांतरण का संचालन हो रहा था, जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को प्राप्त हुई। तुरंत विश्व हिंदू पर...