अररिया, फरवरी 23 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव में 18 फरवरी को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान घायल एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका उर्मिला देवी स्व बिंदेश्वरी यादव की पत्नी थी। परिजनों का आरोप था कि पत्थरबाजी से ही उर्मिला देवी घायल हुई थी। इधर मौत की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा भी भरना गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की और दोनों पक्षों के लोगों से पूरी जानकारी ली। जानकारी के अनुसार भरना गांव में सरकारी जमीन पर बनी सड़क को बीते 18 फरवरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सीओ की मौजूदगी में प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही थी। मृतका के परि...