गंगापार, मार्च 29 -- सहसों के झूंसी रोड निवासी चावल व्यवसाई 85 वर्षीय लाल जी केसरवानी दस दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान शनिवार को भोर में उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही व्यवसाई सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके आवास पर पहुंचकर गमगीन पुत्र राकेश केसरवानी, कमलेश उर्फ गुड्डू केसरवानी, राजेश केसरवानी सहित शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। इस मौके पर राजेंद्र केसरवानी, प्रेमचंद गुप्ता, पूर्व प्रधान राहुल केसरवानी, अक्षय केसरवानी, संजय सिंह, शुभम केसरवानी, राजू तिवारी, वीरेंद्र सिंह विमल, राजेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह, सोहनलाल केसरवानी एवं दिनेश चंद्र केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.