भभुआ, फरवरी 6 -- रामगढ़ रेफरल अस्पताल से रेफर करने पर परिजन लेकर आए थे भभुआ महिला की तबीयत खराब के कारणों के बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे परिजन (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम एक महिला की मौत हो गई7 मृतका 50 वर्षीया सुशीला देवी रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी बिहारी की पत्नी थी। परिजनों से पूछने पर महिला की तबीयत खराब होने के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया। कभी अचानक तबीयत खराब हो जाने तो कभी कुछ खा लेने की बात कर रहे थे। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर रामगढ़ के रेफर अस्पतालमें पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सदर अ...