उन्नाव, सितम्बर 18 -- चकलवंशी। नौ सितम्बर को आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी जसवंत सिंह के बाइस वर्षीय बेटे अनिल सिंह ने संदिग्ध हालत में कीटनाशक निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम इलाज दौरान अनिल की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक अनिल दो भाइयों और दो बहनों के बीच सबसे छोटा था। बडा भाई सुनील सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बेटे की मौत की खबर मिलने पर मां सुनीता सिंह आहत है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय का कहना है कि इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...