बदायूं, जनवरी 3 -- बदायूं। गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा का है। यहां की रहने वाली नसरीन 25 पत्नी इदमरान गर्भवती थी। प्रसव का समय नजदीक आने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। निजी अस्पताल में ब्लड की कमी बताकर परिजनों से ब्लड की व्यवस्था करने को कहा गया। इसी बीच ब्लड की व्यवस्था में परिजन जुटे थे कि महिला की हालत और बिगड...