दरभंगा, दिसम्बर 30 -- दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान मृत अज्ञात वृद्ध की परिजनों ने मंगलवार को पहचान कर ली। काफी संख्या में परिजन सुबह पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंचे। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के सौराठ वार्ड नंबर आठ निवासी प्रेम चंद्र मिश्रा (70) के रूप में की गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। रविवार की सुबह वे अचानक घर से निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की डीएमसीएच में मौत हो गई। इसी सूचना पर वे यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल में किसने भर्ती कराया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...