धनबाद, दिसम्बर 22 -- सिजुआ। तेतुलमारी कोलडंप के असंगठित मजदूरों के प्रतिनिधि तेतुलमारी सुभाष चौक निवासी प्रभात बोस (60) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह अचानक आवास पर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से दुर्गापुर ले जाने की बात कही गई। शनिवार की देर रात रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। उनका दाह संस्कार कतरास स्थित लिलोरी स्थान मुक्ति धाम में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...