गढ़वा, जनवरी 27 -- केतार। प्रखंड के पचाडूमर गांव निवासी 45 वर्षीय बीरेंद्र चौहान की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गई। उसका रिम्स रांची में ईलाज किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि वह देवघर स्थित एक कंपनी में मजदूरी करने एक माह पहले गया था। जहां उनका ब्रेन हेमरेज हो गया। बाद में देवघर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया था। रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव आने पर समाजसेवी पंकज सिंह ने परिवार के सदस्य को ढांढ़स बंधाया। साथ ही उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। देर शाम अंतिम संस्कार सोन नदी में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.