शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- कासगंज जनपद के थाना गंज ढूंढवारा क्षेत्र के गांव वनैली निवासी 70 वर्षीय सुभाष पुत्र विद्याधर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुभाष रिश्तेदारी में थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव विरिया कला निवासी मनोज पुत्र वीरेंद्र के घर आए हुए थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...