सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता।थाना खैराबाद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। मृतका के प्रजनन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान खैरमपुर निवासी 24 वर्षीय सारिका यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर द्वारा किए गए ऑपरेशन के दौरान सारिका की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को घर ले गए। घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.