सहरसा, जनवरी 7 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के बडगांव पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में अलाव से झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी विलास मंडल की 32 वर्षीय पत्नी डैजी कुमारी की इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया, वहीं परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतका के चार छोटे-छोटे बच्चों की हालत रो-रोकर खराब है। जानकारी के अनुसार बीते 29 दिसंबर को अलाव के पास बैठने के दौरान डैजी कुमारी, आग की चपेट में आ गई थीं, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए मधेपुरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका का पति कुछ महीने पहले लकड़ी विवाद के मामले में फरार है। घटना को लेकर बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतका के माता-पिता व अन्य परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.