समस्तीपुर, जून 16 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के आलमपुर डीह वार्ड 13 निवासी राम कुमार महतो की करीब 20 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी का रविवार की अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह बीए पार्ट टू की छात्रा थी। बताया जाता है कि शनिवार की देर संध्या अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रविवार सुबह जैसे ही यह समाचार क्षेत्र में फैला, शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.