गढ़वा, दिसम्बर 7 -- रमकंडा। थानांतर्गत बीचला टोला गांव निवासी विनय राम की पत्नी 35 वर्षीया प्रमिला देवी की इलाज के दौरान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पति विनय ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रमिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसका इलाज मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में स्वास्थ्य ठीक होने के बाद प्रमिला को परिजन घर लेकर चले गए थे। इसी बीच शनिवार की रात अचानक प्रमिला का फिर से तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद परिजनों के द्वारा प्रमिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...