देवघर, मई 3 -- देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र के लंबा गांव निवासी 50 वर्षीय जागेश्वर दास ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 23 वर्षीय रोहित यादव, 20 वर्षीय विकास यादव व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि सभी आरोपियों द्वारा पुरानी दुश्मनी को लेकर जातिसूचक गाली-ग्लौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...