औरंगाबाद, नवम्बर 11 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को इलाज के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप गांव निवासी 58 वर्षीय महेश यादव के रूप में की गई है। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और चिकित्सक सहित स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने ब्लड जांच रिपोर्ट दिए बिना ही इंजेक्शन दे दिया, जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अंबडेकर यादव ने बताया कि उनके पिता मंगलवार को गांव में मतदान करने के बाद पैर के पुराने जख्म का इलाज कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.