बरेली, फरवरी 9 -- फतेहगंज पश्चिमी। खिरका जगतपुर के सुनील कुमार गंगवार का पिछले लगभग एक साल से बरेली में एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है। पेट में दर्द बढ़ने पर आठ जनवरी 2026 को चिकित्सक ने दवाइयां दीं और इंजेक्शन भी लगाया। आरोप है गलत इंजेक्शन और दवाई से सुनील के बाएं हाथ में इंफेक्शन हो गया। हाथ सूजकर काफी मोटा हो गया। लगातार इलाज से सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने 26 जनवरी को सुनील कुमार को हायर सेंटर को रेफर कर दिया। दूसरे चिकित्सक ने गताया कि इंफेक्शन से हाथ कटवाना भी पड़ सकता है। वह इलाज को 50 हजार रुपये से ज्यादा कर चुके हैं। उसने मामले की की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...