मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को एक गर्भवती की मौत हो गई। महिला सात माह की गर्भवती थी। कमर दर्द और सांस फूलने की शिकायत पर बुधवार की देर रात परिजन उसे लेकर आए थे। एमसीएच में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला के शरीर में खून की कमी बताकर इमरजेंसी वार्ड में मेडिसिन के डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि एमसीएच में तैनात एक वार्ड ब्वाय ने उनसे 6 यूनिट खून के बदले 48 हजार रुपए की मांग की। जब आर्थिक रूप से कमजोर होने की गुहार लगाई तो वार्ड ब्वाय ने मरीज को घर ले जाने की बात कह वहां से टरका दिया। फिर परिजन मरीज को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां मरीज को भर्ती कर इलाज किया गया, लेकिन दोपहर में उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.