धनबाद, जनवरी 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में कार्यरत जलाल मियां (58) का निधन रविवार की देर शाम इलाज के दौरान हो गया। सोमवार को मृतक के परिजन शव को महेशपुर कोलियरी पिट पर रखकर कोलियरी प्रबंधन से आश्रित को नियोजन देने की मांग करने लगे। बाद में एटक के शाखा सचिव नेपाल रवानी के नेतृत्व में प्रबंधन के साथ हुई वार्ता हुई। वार्ता में मृतक की पत्नी सुमरत बीबी की उम्र अधिक होने के कारण नियोजन पर सहमति नहीं बन पाई। बाद में परिजन शव को लेकर पैतृक गांव पश्चिम बंगाल के पुरुलिया चले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.