कन्नौज, फरवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हादसे में घायल हुए एक और युवक की इलाज के दौरान मिनी पीजीआई सैफई में मौत हो गई। इस मामले में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस हादसे में महिला और उसकी बेटी का अभी भी इलाज चल रहा है। फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना अंतर्गत नगला राघौल निवासी कुलदीप कुमार पुत्र सुदामा, पत्नी उमा व 2 साल की मासूम बेटी रागिनी और अपने चचेरे भाई नीरज पुत्र हरिश्चंद्र के साथ अपने मामा सत्यभान के गांव तरैया रामनगर जा रहे थे। जब वह लोग विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के मोड पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया था। गंभी...