लखनऊ, फरवरी 15 -- मृतक के परिजनों ने लापरवाही व हत्या की आशंका जताई गत एक साल से होटल में काम करता था सिक्योरिटी गार्ड मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज क्षेत्र के एक होटल में तैनात सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) की शनिवार रात 11:30 हालत बिगड़ गई। परिजन रात करीब 2:30 बजे होटल पहुंचे और अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने होटल प्रबंधन व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही हत्या की आशंका जताई है। फत्तेखेड़ा में रहने वाला 40 वर्षीय हरिश्चन्द्र उर्फ रिंकू यादव बीते एक साल से एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड था। वह शनिवार की शाम सात बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक होटल कर्मियों ने बताया कि शनिवार रात 11: 30 बजे होटल में रिंकू बेसुध हो गया तो कर्मचारियों ने उसे न...