मिर्जापुर, अगस्त 19 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनसिरिया ग्राम पंचायत में स्थित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र में रखे गए 93 पशुओं में बीते दस दिनों में छह पशुओं की इलाज के अभाव में मौत हो गई। वहीं कई पशु कमजोर व बीमार है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इन पशुओं का तत्काल इलाज नहीं किया गया तो उनकी कभी भी मृत्यु हो सकती है। विकासखंड के धनसिरिया ग्राम पंचायत में बनाये गए निराश्रित पशु आश्रय केंद्र में कुल 93 राशि गौवंश रखे गए थे। इसमे आधा दर्जन पशुओं की बीते दस दिनों में मृत्यु हो चुकी है। अब इस पशु आश्रय स्थल में मात्र 87 पशु है। पशु आश्रय केंद्र में रहने वाले पशुओं के रख-रखाव व चारे के लिए शासन से 50 रुपये प्रति पशु प्रतिदिन की दर से धन मुहैया कराया जाता है। इसके बावजूद निराश्रित पशुओं को बेहतर चारा नहीं मिल पा रहा है। पशु आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.