लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने लावारिस हाल में भर्ती गंभीर मरीज का इलाज किया। उसकी जिन्दगी बचाई। डॉक्टरों की मुहीम यही खत्म नहीं हुई। उन्होंने मरीज को परिवारीजनों से मिलाने की ठानी। लंबी जद्दोजहद व खोजबीन के बाद पुलिस की मदद से झारखंड निवासी परिवारीजनों का पता लगाया। परिवारीजनों ने बताया कि करीब आठ साल पहले 12 साल का बेटा घर से लापता हो गया था। तबसे उसकी खोजबीन कर रहे थे। केजीएमयू के डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ ने बिछुड़े सदस्य से मिलाया। बाराबंकी के एक राहगीर ने 22 दिसंबर को लावारिस हाल में युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। मरीज घायल और बेहोश अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मिला था। भर्ती के बाद डॉक्टरों ने मरीज की सीटी स्कैन समेत दूसरी जांचें कराई। दिमाग में रक्तस्राव की पुष्टि हुई।...