फतेहपुर, जनवरी 31 -- बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास बाइक सवार टायर दुकानदार गुरुवार देर रात लहुलुहान हालत में झाड़ियों में मिला। खोजते हुए परिजन घायल अवस्था में दुकानदार को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की बात बताई है। थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी 60 वर्षीय केशनपाल टायर पंचर की दुकान चलाता था। मानसिक बीमारी का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज करा रहा था। गुरुवार को बाइक से कानपुर इलाज के लिये गया था। दवा करा कर घर वापस लौट रहा था। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की। बेटा सुखीचंद्र गांव के कुछ लोगों के साथ चार पहिया वाहन से पिता केशनपाल की तलाश कर रहे थे। तेंदुली गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में केशनपाल लुहुलुहान पड़े थे। जीवित होने की आशंक...